हर्ल बरौनी कारखाना परिसर में इंजीनियर ने किया आत्महत्या

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

हर्ल बरौनी कारखाना परिसर में रविवार को एक इंजीनियर ने अमोनिया स्टोरेज के पास गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक इंजीनियर की पहचान नालन्दा जिला अंतर्गत बिहारशरीफ थाना के शोसराय निवासी रुदल प्रसाद का पुत्र नवीन कुमार के रूप में किया गया है।

घटना की सूचना पाते ही एफसीआई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन मजदूरों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे रहा था। जानकारी अनुसार परिजन शव को लेने आ रहें हैं।

हर्ल बरौनी कारखाना परिसर में इंजीनियर ने किया आत्महत्या 2प्रबंधन ने घटना की सूचना परिजन को दिया है। घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। हर्ल बरौनी के प्रबंधन के पदाधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।जिस वजह से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं दी सकी ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article