बेगूसराय में मामूली विवाद के मारपीट में चार लोग बुरी तरह घायल,सदर अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गावं मे मामूली विवाद मे गांव के ही कुछ लोगो द्वारा घर पर चढ़ बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया हैं  घटना मे युवक सहित परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  जिसमे दो भाई,माँ और बुआ शामिल हैं। घायल सभी का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया। 

बेगूसराय में मामूली विवाद के मारपीट में चार लोग बुरी तरह घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 2घायल दो भाई और उसकी माँ जो खगरिया जिला के गंगरहोर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, वो अपने ननिहाल मोहनपुर आया हुआ था। घायल की पहचान गंगरहोर थाना क्षेत्र के रहने वाले निरंजन शर्मा की पत्नी सीता देवी पुत्र पीयूष और आयुष कुमार के साथ बुआ बेबी देवी के रूप मे हुई हैं। घटना के संबंध मे पीयूष कुमार ने बताया की आज सुबह वो गंगा स्नान करने गया था तभी मोहनपुर गावं के कुछ युवक उसको नदी मे डुबाने की कोशिश की जिसके बिरोध मे उसके द्वारा गाली गलौज की गई थी।

 बेगूसराय में मामूली विवाद के मारपीट में चार लोग बुरी तरह घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 3इससे नाराज युवको ने उसको गाछी मे पकड़ कर उसकी बेरहमी से पिटाई की। बाद मे सभी आरोपी लाठी डंडा से लैस होकर घर पर चढ़ कर उसके परिवार के लोगो के साथ मारपीट की। सभी आरोपी एक ही परिवार के रहने वाले हैं। वही घटना के संबंध मे माँ सीता देवी ने बताया की आज जब उसका बेटा गंगा स्नान के लिए गया था तभी उसके बेटे को डुबाने की कोशिश की। जिसका बिरोध उसके बेटे के द्वारा किया गया। जिसके बाद आरोपियों द्वारा उसके बेटे को गाछी मे पकड़ कर बेरहमी से पिटाई की गई।

बेगूसराय में मामूली विवाद के मारपीट में चार लोग बुरी तरह घायल,सदर अस्पताल में भर्ती 4जब तक वो अपने बेटे इलाज के लिए ले जिने के लिए टोटो को बुलाने मे लगी थी तभी सभी आरोपी लाठी डंडे से लैस होकर घर पर चढ़ कर हमला कर दिया जिसमे उसके दो पुत्र समेत दो महिला घायल हो गए। इसकी सुचना देने के बाद पुलिस बहुत बाद मे मौके पर पहुंची।  फिलहाल सभी घायलों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल मे कराया गया। इस घटना मे पुलिस जाँच के बाद ही पीड़ित युवक के आरोपों की पुस्टि हो पायेगी।

Share This Article