सुनसान घर को अज्ञात चोरो ने बनाया निशाना,घर का ताला तोड़ आभूषण,नगदी समेत हजारो की संपत्ति लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र वीरपुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नं 5 में अज्ञात चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए घर के मेन गेट और अंदर के गेट में लगे ताला को तोड़कर 25 हजार रूपए नगदी समेत सोना चांदी के आभूषण, टीभी और वाटर पंप को ले उड़े। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा गृह मालिक संजय कुंवर को मोबाइल से दिया गया।

इस संबंध में पीड़ित संजय कुंवर ने बताया कि हम स्व परिवार घर में ताला लगा कर अपने गांव गये थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के गेट का ताला तोर कर 25 हजार रुपए नगद, सोना चांदी के विभिन्न जेबरातों टीभी और वाटर पंप को खोल ले गये हैं। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना को लेकर पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article