बिहार पुलिस की वर्दी पहने फर्जी दरोगा गिरफ्तार,भेजा गया जेल

DNB Bharat Desk

तीन साल से राजगीर पुलिस एकेडमी में भी जा रहा था,वर्दी ID कार्ड बरामद

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के छबीलापुर थाना पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। छबीलापुर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस एवं निरीक्षक का वर्दी पहने एक युवक छबीलापुर थाना में आया जब उसे आने का कारण पूछा गया तो उसने संदेहास्पद जवाब दिया और दीपू कुमार नाम का आई डी कार्ड दिखाया।

- Sponsored Ads-

जबकि उसके वर्दी में लगे हुए नेम प्लेट पर कमलेश कुमार लिखा था।संदेह होने पर जब थाना प्रभारी ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कमलेश कुमार उर्फ दीपू पिता ब्रह्मानंद शर्मा ग्राम फतेहपुर, सांडा जिला अरवल का रहने वाला बताया।

बिहार पुलिस की वर्दी पहने फर्जी दरोगा गिरफ्तार,भेजा गया जेल 2फर्जी दरोगा के पास से एक बिहार पुलिस का मोनोग्राम लगा हुआ वर्दी,बिहार पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड, डेबिट कार्ड,आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बरामद किया गया है।फर्जी दरोगा पर एफआईआर दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है।

ऋषिकेश संवादाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article