नालंदा: हरनौत थाना के सबनहुआ माधोपुर गांव में बंद घर से 51.50 लाख की बड़ी चोरी, बंद घर के 8 ताले तोड़कर ले उड़े जेवर-नकदी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

हरनौत में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोरों ने घर के आठ ताले तोड़कर करीब 51 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

 घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर-सबनहुआ गांव की है। मकान मालिक अवधेन्द्र सिंह अपने परिवार के साथ कल्याण बिगहा गांव में अपने भांजे की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। 

नालंदा: हरनौत थाना के सबनहुआ माधोपुर गांव में बंद घर से 51.50 लाख की बड़ी चोरी, बंद घर के 8 ताले तोड़कर ले उड़े जेवर-नकदी 2घर के अंदर पहुंचे तो दो कमरों समेत कुल आठ ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।चोरों ने महज छह घंटे के अंदर ही बंद घर को अपना निशाना बनाया। शिक्षक रवि कुमार के अनुसार चोरों ने अटैची, पेटी, संदूक, गोदरेज और बक्सों को तोड़कर करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपये नकद भी चोर अपने साथ ले गए।

नालंदा: हरनौत थाना के सबनहुआ माधोपुर गांव में बंद घर से 51.50 लाख की बड़ी चोरी, बंद घर के 8 ताले तोड़कर ले उड़े जेवर-नकदी 3  सूचना मिलते ही हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।मौके पर एफएसएल और डॉग स्काउड की टीम को बुलाया गया है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article