खगड़िया में एक दिन पूर्व गायब हुई महिला का शव मकई खेत से बरामद, हत्या की आशंका

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खगड़िया जिले में स्थित बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना में एक महिला की लाश मकई खेत के मिट्टी में दबी मिली है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान मुरासी गांव निवासी मुरल मंडल की 24 वर्षीय पुत्री रविता कुमारी के रूप में हुई है। इधर, सूचना मिलते ही बेलदौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored Ads-

खगड़िया में एक दिन पूर्व गायब हुई महिला का शव मकई खेत से बरामद, हत्या की आशंका 2बताया गया है कि महिला एक दिन पहले  लापता हो गई थी। इस संदर्भ में उसके मायके वालों के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाना में की गई थी। पुलिस की माने तो घटना के बाद मृतक महिला के ससुराल से सभी लोग फरार हो गए हैं। मृतक महिला के मायके वालों के अनुसार, बीते वर्ष फरवरी 2023 में महिला ने प्रेम विवाह किया था,

खगड़िया में एक दिन पूर्व गायब हुई महिला का शव मकई खेत से बरामद, हत्या की आशंका 3जिसकी शादी बेलदौर थाना क्षेत्र के भरना गांव निवासी बेचो सदा के पुत्र दुर्लब सदा से हुई थी। घटना के संबंध में बेलदौर थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला को छह महीने का एक पुत्र है। शव को बरामद कर लिया गया है। महिला के ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतका के परिजनों के द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही पुलिस प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस जांच कर रही है।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article