बेगूसराय में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने के केस का बदला लेने के लिए खौफनाक वारदात

DNB Bharat Desk

बेगूसराय के इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शव खगड़िया जिले के बलदौर इलाके के दियारा क्षेत्र में मिला है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित कंकौल गांव निवासी राम उदय यादव के बेटे विकास कुमार के रूप में की गई है।आरोप गांव के ही 2 युवक लगा है।

- Sponsored Ads-

 पुलिस ने दोनों आरोपी मुसो यादव के पुत्र विकास यादव और बुलबुल यादव के पुत्र मोहित यादव उर्फ कारेलाल को हिरासत में लिया है। एक आरोपी और मृतक दोनों का नाम विकास है।जानकारी के मुताबिक मुसो यादव का बेटा विकास कुमार कुछ महीने पहले छात्र के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर का अश्लील फोटो वायरल किया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

बेगूसराय में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने के केस का बदला लेने के लिए खौफनाक वारदात 2करीब एक महीना पहले आरोपी विकास जमानत पर जेल से बाहर आया था और बदला लेने की कोशिश में था।इधर, राम उदय यादव के बेटे विकास कुमार में इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास किया था। बुधवार दोपहर उसने अपनी मां को कहा कि छात्रवृत्ति योजना का फॉर्म भरने जा रहे हैं। इसके बाद वापस नहीं आया, खोजबीन किए जाने पर पता चला कि मोहित उर्फ कारेलाल उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था।तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 बेगूसराय में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने के केस का बदला लेने के लिए खौफनाक वारदात 3कड़ाई से पूछताछ किया गया तो पता चला कि मोहित ने रामउदय यादव के बेटे विकास को उठाकर बाइक पर बिठाया था। इसके बाद बलिया में अपने बहन के यहां रह रहे विकास यादव (आरोपी) के यहां ले जाकर छोड़ दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मुफस्सिल थाना पर पहुंचे।विकास की खोजबीन की मांग करने लगे तो पुलिस की टीम तुरंत एक्टिव हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया है।

 बेगूसराय में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, फेसबुक पर अश्लील फोटो वायरल करने के केस का बदला लेने के लिए खौफनाक वारदात 4छापेमारी करने के लिए अपने साथ ले गई। इस संबंध पुलिस अभी कुछ नहीं बोल रही है।मृतक के पिता ने बताया कि मेरा बेटा दोपहर में पढ़ कर आया। सरकार से मिलने वाले 10 हजार रुपए लेने के लिए फॉर्म भरने के लिए घर से गया था। इसी दौरान मोहित उसे उठाकर ले गया। काफी खोजबीन किया गया, रिश्तेदारों के यहां पता किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। फिलहाल घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article