बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर लाठी-रॉड से हमला; महिला-बच्चों समेत 12 से अधिक घायल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष देखने को मिला है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Sponsored Ads-

 वहीं, इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से महिला, पुरुष और बच्चों की पिटाई करते हुए देखा जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद गांव का है।यह तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह से दो पक्षों के बीच मारपीट हो रही है। एक पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि दूसरे पक्ष के लोग अचानक घर में घुस गए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से महिला, पुरुष और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की।

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर लाठी-रॉड से हमला; महिला-बच्चों समेत 12 से अधिक घायल 2इस घटना में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।घटना के संबंध में एक पक्ष की पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि जमीन को लेकर उनके चाचा राजकुमार शर्मा के साथ पहले से ही कोर्ट में मामला चल रहा है। आरोप है कि केस उठाने को लेकर लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीड़िता का कहना है कि अचानक दूसरे पक्ष के लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडे तथा लोहे की रॉड से परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। उन्होंने दावा किया कि मारपीट का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें घटना की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर लाठी-रॉड से हमला; महिला-बच्चों समेत 12 से अधिक घायल 3वहीं, दूसरे पक्ष के राजकुमार शर्मा ने भी अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि उनकी भतीजी के साथ मारपीट की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट होने लगी।फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बेगूसराय में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर लाठी-रॉड से हमला; महिला-बच्चों समेत 12 से अधिक घायल 4अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। फिलहाल चकिया थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article