वीरपुर थाना में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक: जनप्रतिनिधियों ने उठाई कई महत्वपूर्ण मांगें

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना के प्रतिक्षालय भवन में बुधवार को थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों,समाजीक कार्यकर्ताओं, बुद्धि जीवीयो के साथ थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में दिपावली,काली पुजा और आस्था के महा पर्व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया।

- Sponsored Ads-

बैठक में भीर भार के इलाकों में पटाखे फोड़ ने पर प्रतिबंध, नशेरीयों, मनचले युवकों पर पैनी नजर रखने, क्षेत्र में दिवा और रात्रि गश्ति बढ़ाने,जुएरीयो,मादक पदार्थों के विक्रेताओं के खिलाफ धर पकड़ अभीयान चलाने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा किया गया। वहीं सरकारी अस्तर पर छठ घाटों की साफ सफाई, ब्रेकिंग करने,विलीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, तत्कालीन शौचालय का निर्माण कराने,नवीकों की व्यवस्था व गोता खोरों की व्यवस्था, स्वास्थ्य कर्मियों के अलावे महिला व पुरुष वल की समुचित व्यवस्था करवाने की मांग जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया।

मौके पर सीओ भाई विरेंद्र, मुखिया दिपक कुमार, पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा,पंसस नवीन सिंह, पूर्व मुखिया सुखराम महतों,समाजीक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह, मनोज हजारी, मोहम्मद कुद्दुस,फुलदेव शर्मा, गीता ठाकुर समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article