घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है।
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है जहां शादी के कुछ दिन बाद पत्नी घर छोड़कर भाग जाने से डिप्रेशन में आने से पति ने धारदार हथियार से गर्दन काट कर आत्महत्या कर लिया। इस आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव की है। मृतक व्यक्ति की पहचान पकठौल गांव के रहने स्वर्गीय रामशरण चौधरी का पुत्र अजय चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि अजय चौधरी का शादी पिछले 4 महीना पहले हुआ था।
शादी होने के 8 दिन बाद ही लड़की ने अजय चौधरी को छोड़कर दूसरे लड़का से शादी रचा लिया। उन्होंने बताया कि तब से ही अजय चौधरी डिप्रेशन में आ गया था। उन्होंने बताया है कि लगातार अपनी पत्नी के याद में परेशान रहता था। उन्होंने बताया है कि जब से पत्नी छोड़कर चला गया तब से ही काफी घर में यह परेशान रहते थे। लोगों के द्वारा अजय चौधरी को समझने का हर संभव प्रयास करते थे लेकिन पत्नी के प्यार में इतना पागल था कि उसको भूल नहीं पा रहा था। बीती रात भी अपने पत्नी के याद में धारदार हथियार से गर्दन काट लिया।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में आनन फानन में उसे घर से उठाकर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही अजय चौधरी ने दम तोड़ दिया।फिलहाल इस घटना के लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को लगी। मौके पर तेघड़ा थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय से गिरफ्तार भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
डीएनबी भारत डेस्क