डीएनबी भारत डेस्क
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के चामोंवन गांव के वार्ड संख्या 14 में सोमवार की दोपहर एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतका की पहचान चामोंवन गांव निवासी स्व वीरेंद्र शर्मा की करीब 70 वर्षीय पत्नी मुद्रिका देवी के रूप में की गई है।

स्थानीय ग्रामीण सुशील राय,मुकेश मेहता आदि बताया कि मुद्रिका देवी के तीन पुत्र हैं, जो अपनी जीविका चलाने के लिए दूसरे राज्यों में रहते हैं। वहीं, उनकी इकलौती पुत्री की शादी हो चुकी है और वह अपने ससुराल में रहती है। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि अकेलेपन या किसी अज्ञात मानसिक तनाव के कारण वृद्ध ने साड़ी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर जान दे दी। जब पड़ोसियों को घटना की भनक लगी, तो मौके पर कोहराम मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि मुद्रिका देवी के बेटे घर से दूर रहकर मजदूरी या नौकरी करते हैं। घर में किसी के न होने के कारण घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे । घटना की सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। मामले में थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि रानी तीन पंचायत के चामोंवन गांव में एक वृद्ध महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया गया है।
डीएनबी भारत डेस्क