बेगूसराय में एक युवक ने परिवार विवाद के कारण गले मे फंदा लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक मजदूर युवक ने परिवार विवाद के कारण घर में ही गले मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।  आत्महत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले सूबेलाल दास का पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई है। 

बेगूसराय में एक युवक ने परिवार विवाद के कारण गले मे फंदा लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम 2 घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि राजेश कुमार मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण पोषण करते थे। उन्होंने बताया है कि शनिवार की शाम वह मजदूरी कर अपने घर आया था। घर आने के बाद खाना पीना खाकर सोने चला गया।

बेगूसराय में एक युवक ने परिवार विवाद के कारण गले मे फंदा लगाकर किया आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम 3उन्होंने बताया कि जब सुबह उसे जगाने के लिए गया तो घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर खोदवंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article