बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं मिलने से हत्या का लगाया आरोप

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई है। वही मृत महिला के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं मिलने से नाराज पति के द्वारा पीट पीटकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव की है। मृत महिला की पहचान पनसल्ला गांव के रहने वाले निरंजन पासवान उर्फ बाबुल की पत्नी कुंती देवी के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृत्यु महिला के मायके वालों का आरोपीय है कि 2 साल पहले शादी निरंजन पासवान उर्फ बाबुल के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे।

उन्होंने बताया की शादी के बाद से ही पति के द्वारा कुंती कुमारी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार इसको लेकर पंचायत भी किया लेकिन इसके बावजूद भी लड़का के द्वारा दहेज में कुछ रुपया मांगने को लेकर लड़की पर हमेशा दबाव बनाते रहता था। उन्होंने बताया है कि उसे दिन का समय लिए थे कि जो भी दहेज का बकाया रुपया है। वह मिल जाएगा। लेकिन इसके बावजूद भी लड़का के द्वारा माने को तैयार नहीं था। और मारपीट की घटना को अंजाम देते रहता था। उन्होंने बताया कि बीती रात भी दहेज का बकाया रुपया पति निरंजन पासवान और बाबुल के द्वारा कुंती मांग किया।

बेगूसराय में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज नहीं मिलने से हत्या का लगाया आरोप 2तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसी विवाद से नाराज होकर पति निरंजन पासवान उर्फ बाबुल पहले बेहरमी से पिटाई किया। इसे मन नहीं भरा तो गला दबाकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि शरीर पर कई जगह चोट का निशान भी है और घटनास्थल से दो लाठी भी पुलिस ने बरामद किया है। वहीं इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार हो गए हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article