बेगूसराय में एक युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वहीं युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लोगों ने कहा है कि किसी ने युवक को खाना में जहर देकर खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है।

मृतक युवक की पहचान कैथमा गांव के रहने वाले रामाधार सिंह का पुत्र रूपेश उर्फ बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक युवक की मां ने बताया है कि पिछले 4 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उन्होंने बताया है कि बीती रात खाना खाकर वह छत पर सोने के लिए चला गया। उन्होंने बताया कि जब उसे जगाने के लिए गए तो वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उन्होंने साफ तौर से बताया है कि किसी ने रूपेश कुमार को  जहर खिलाकर हत्या कर दी है।

बेगूसराय में एक युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी 2फिलहाल  घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही  घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को स्थानीय लोगों ने दिया है। मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेगूसराय में एक युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत, इलाके में फैली सनसनी 3हालांकि मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश कुमार किसी मामले में जेल में बंद था पिछले तीन दिन पहले ही जेल से छुटकारा आया था। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आपसी दुश्मनी के कारण रूपेश कुमार को जहर खिलाकर हत्या कर दिया है। फिलहाल  घटना के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा भी निकाल कर सामने आ रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article