बेगूसराय में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दरिंदगी कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेका,इलाके में फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने बलात्कार कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेंक दिया है। बच्ची की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। कोई घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।

- Sponsored Ads-

आपको बताते चले कि चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत अर्जुन टोल गांव में 13 वर्षीया किशोरी की बलात्कार कर हत्या की खबर से सनसनी फ़ैल गई। मौत की खबर फैलते ही आस-पास इलाके से सैंकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं घटना की सूचना पर मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार एवं थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कैंप कर रहे हैं।

बेगूसराय में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दरिंदगी कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेका,इलाके में फैली सनसनी 2इस घटना से आम लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। आक्रोशित लोग फॉरेंसिक जांच टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। तथा आक्रोशित लोग जांच होने तक शव को पोखर से नहीं निकालने दे रहे हैं।

बेगूसराय में 13 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदों ने दरिंदगी कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेका,इलाके में फैली सनसनी 3हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच पड़ताल करने की बात कही जा रही है. साथ ही फ़ॉरेंसिक जांच टीम का स्थल पर  ग्रामीण एवं पुलिस पदाधिकारी आने का इंतजार कर रहे हैं. 03 घंटे बाद भी घटनास्थल पर जांच टीम नहीं पहुंच पाई है। जबकि पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास लगातार जारी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article