बेगूसराय में कुएं में गिरने से युवक की मौत, आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस की जांच

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से  एक युवक की मौत हो गई। हालांकि इस घटना में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने डिप्रेशन में आकर कुएं में कूद कर आत्महत्या की या फिर नशे की हालत में वह कुएं में गिर गया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। घटना तेयाय थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव की है।

- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान फतेहपुर निवासी राम प्रीत महतो के पुत्र मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है । स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटू राज मिस्त्री का काम करता था और उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले वर्ष ही मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटू की शादी हुई थी । लेकिन शादी के बाद उसकी पत्नी से भी कभी कभार अनबन हो जाया करता था। स्थानीय लोगों के अनुसार एक दिन पूर्व भी किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी के साथ कहा सुनी हुई थी ।

बेगूसराय में कुएं में गिरने से युवक की मौत, आत्महत्या और हादसे के बीच उलझी पुलिस की जांच 2लेकिन सुबह जब सभी लोग आंगन में बैठे हुए थे तभी वह किसी काम से बाहर निकाला और घर के नजदीक ही सड़क के पास बने कुएं पर जाकर बैठ गया। लेकिन थोड़ी ही देर बाद स्थानीय लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू किया और बताया कि छोटू कुमार कुएं में गिर गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत ही रस्सी डालकर उसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन छोटू कुमार को बचाया न जा सका। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर छोटू कुमार की मृत्यु हादसा है या फिर आत्महत्या।

Share This Article