बेगूसराय में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई नीलम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

भगवानपुर(बेगूसराय):  भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर वार्ड संख्या-09 में गुरुवार देर रात एक 31 वर्षीय विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान घनश्याम राय की पत्नी नीलम कुमारी (31) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतका अपने पीछे सात वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और दो वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी को छोड़ गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों के अनुसार, रात करीब एक बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर गोतनी निशा कुमारी कमरे की ओर दौड़ी। दरवाजा खोलने पर नीलम का शव फंदे से लटका मिला। निशा ने बताया कि मृतका के बेटे आदित्य ने कहा कि उसकी मां ने फांसी लगा ली है। बच्चे ने यह भी बताया कि नीलम ने दोनों बच्चों से कहा था कि वे नानी के घर चले जाएं क्योंकि वह अब नहीं रहेगी।

बेगूसराय में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई नीलम 2बताया जा रहा है कि नीलम का पति घनश्याम राय बाहर गार्ड की नौकरी करता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। कहा जा रहा है कि विवाद के बाद नीलम ने अपने पति को घर से बाहर जाने के लिए कह दिया था। इसके बाद से घनश्याम राय घर पर नहीं है और घटना के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचा।

मृतका की सास सीता देवी ने बताया कि रात में सभी लोगों ने साथ बैठकर खाना खाया था और फिर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका नहीं थी। रात करीब एक बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनने के बाद घटना की जानकारी मिली।

बेगूसराय में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला, दो मासूम बच्चों को छोड़ गई नीलम 3नीलम कुमारी का मायका समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के टारा गांव में है। करीब 12 वर्ष पूर्व उसकी शादी घनश्याम राय से हुई थी। मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। सूचना मिलने पर जब वे पहुंचे तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।

थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के लिखित बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट

Share This Article