डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर थाना क्षेत्र के परबंदा स्थित बलान नदी में डुबने से एक 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना वीरपुर थाना को दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी परमा पासवान दल वल के साथ घटना अस्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

शव की पहचान बहर बन्नी स्थित बाबा स्थान के लालेश्वर महतों के 42 वर्षीय पुत्र संजय महतों के रूप में किया गया है। संजय अपने पिछे पत्नी पिंकी देवी के सहारे चार छोटे छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी पिंकी देवी की रो रो कर बुरा हाल हो गया है। उनके सामने चार बच्चों के लालन-पालन , पढ़ाई-लिखाई, शादी व्याह की समस्या सामने आ गई है। मौजूद लोग ढांढस बंधा रहे थे।
वहीं बच्चे भी पिता की मौत हो जाने से चिंघाड़ मार मार कर रो रहे थे। जिससे माहौल और भी गमगीन बनता जा रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि संजय महतों को जब भी मछली खाने का मन हुआ करता था तब वे जाल लेकर नदी शिकार मांही किया करते थे। इसी क्रम में संजय की मौत नदी में डुबने से हो गई है। इस संबंध में मुखिया निरज कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद किया जाएगा।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट