बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से  एक छात्रा की मौत, परीजनो में मचा कोहराम 

DNB Bharat Desk

वीरपुर थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत के पबड़ा ढाब स्थित बूढ़ी गड़क नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई।शव की पहचान  पबरा ढाब निवासी नवीन कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री आयुषी कुमारी के रूप में की गई है । 

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना मिलते ही परीजनो समेत क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।वह मैट्रिक परीक्षा 2027 की तैयारी कर रही थी।पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह बीते मंगलवार को ही पढ़ने के लिए घर से निकली थी।देर शाम तक घर नहीं लौटी तो स्थानीय स्तर से काफी खोजबीन शुरू की।लेकिन कुछ अता-पता नहीं चला सका ।बुधवार की अहले जब कुछ लोगों ने पबरा ढाभ स्थित बुढी गंडक नदी घाट के किनारे लगे खेत में घास काटने पहुंचे तो वहां हवाई चप्पल देखा।

बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से  एक छात्रा की मौत, परीजनो में मचा कोहराम  2पीड़ित परिजनों ने उसके चप्पल से आशंका जताई कि वह नदी स्नान करने के दौरान ही डूब गई है।इसकी सूचना सत्यापन को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए स्थानीय गोताखोरों से शव की खोजबीन शुरू कर दी।कई घंटों के बाद भी शव की बरामदगी नहीं हो पाई । इसी दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित लाल दियारा के पास ही लगे नदी के पानी में कुछ पौधों के सहारे ही मृतिका का शव टिका हुआ स्थानीय मछुआरों ने देखा।शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई थी।24 घंटे से अधिक देर तक शव पानी में रह जाने से बदबू आने लगी थी।घटना के बाद उसके माता,पिता,चाचा,दोनों भाइयों सहित पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।स्थानीय लोगों व उसके परिजनों ने बताया कि वह बहुत ही मेधावी व शालीन छात्रा थी।घटना की सूचना पाकर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर,सीओ सह आपदा प्रबंधन पदाधिकारी भाई वीरेंद्र,थाना अध्यक्ष राजू रंजन कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच  मामले की जांच की।

बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से  एक छात्रा की मौत, परीजनो में मचा कोहराम  3इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों व आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।इधर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार के नेतृत्व में पहुंचे एसआई ऋषिकेश भारद्वाज व परमा पासवान ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।वही घटना की जानकारी पाते ही अहले सुबह से मुखिया दीपक कुमार,पूर्व पंसस अजय झा,सुरेश पासवान,सामाजिक कार्यकर्ता शंभु सिंह,व संजय पासवान घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को।

सहयोग देते रहे।उन्होंने इस दौरान पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुआवजा को जल्द से जल्द दिलवाने का भरोसा दिया।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article