भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नालंदा जिला अलर्ट पर, DM शशांक शुभंकर और SP भारत सोनी ने दी जानकारी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए नालंदा जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने आज एक प्रेस वार्ता में सुरक्षा संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले के सभी होटलों और साइबर कैफे में आने-जाने वाले व्यक्तियों के लिए वैध पहचान पत्र (ID) दिखाना अनिवार्य होगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नालंदा जिला अलर्ट पर, DM शशांक शुभंकर और SP भारत सोनी ने दी जानकारी 2सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अग्निशमन विभाग की तैनाती की गई है।

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए नालंदा जिला अलर्ट पर, DM शशांक शुभंकर और SP भारत सोनी ने दी जानकारी 3साथ ही ट्रेनों और बसों में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। जिला प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को अलर्ट रहने का निर्देश दिए जाने के बाद बिहार के सभी जिले आज से हाई अलर्ट मोड पर हैं। नालंदा जिले के राजगीर स्थित आयुध कारखाने के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article