वीरपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर,सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 10 में खाता संख्या 985, खेसरा संख्या 1692 जो बहोरगोप व अन्य लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। आखिर में जांचोपरांत सरकारी जमीन निकला।जिस पर सरकार बनाम बहोर गोप के बारशान और पंकज झा वगैरह के द्वारा अपना अपना अधिकार बता कर अपनी नीजी सम्पत्ति बताया जा रहा था।को लम्बी कानूनी प्रक्रिया के बाद 23 सितंबर 26 बुधवार को जिला से प्रतिनीयूक्त दण्डा धिकारी समेत वीरपुर सीओ भाई विरेंद्र, विडियो पंकज कुमार शक्ति धर, थाना अध्यक्ष राजू रंजन समेत जिला से प्रतिनीयूक्त पुलिस वल के मौजूदगी में अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

जिससे अब वीरपुर पूर्वी पंचायत में पंचायत ई भवन बनाने के रास्ते फिल्हाल साफ नजर आ रही है। इस संबंध में मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से पंचायत में अवस्थित सभी सरकारी जमीन अगर अतिक्रमण मुक्त हो जाते हैं तो, प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत सभी वार्डों में समुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र,बैठका आदि जनकल्याणकारी कार्यालय बन सकते हैं।

वीरपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर,सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त 2कहते हैं बहोरगोप के बारशान अशोक यादव ने इस संबंध में बताया कि उक्त जमीन से संबंधित मामले उच्च न्यायालय में चल रहे थे। जहां से जिला प्रशासन के यहां अपिल करने का समय शिमा निर्धारित था। उक्त अवधि में मेरे द्वारा अपील भी किया गया। लेकिन आज साहब लोग भारी सुरक्षा व्यवस्था के बिच दो जेसीबी चलाकर बांस, जानवर के लिए लगे हारा चारा को प्लेन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

वीरपुर में प्रशासन का चला बुलडोजर,सरकारी जमीन को कराया गया अतिक्रमण मुक्त 3मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि बहोरगोप के द्वारा सरकारी सम्पत्ति को अवैध रूप से बन्दोवस्त पूर्व के किसी राजस्वकर्मी से मिली भगत कर करा लिया गया था।जो जांचोपरांत अवैध पाया गया। अंचल, जिला और उच्च न्यायालय के द्वारा सरकारी सम्पत्ति घोषित किया गया है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन के आदेशानुसार आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। मौके पर थाना क्षेत्र के सभी चौकिदार,दफादार समेत थाना क्षेत्र के सभी ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौजूद थे।

Share This Article