भगवानपुर पुलिस की करवाई, शराब तस्करी और पॉक्सो एक्ट के आरोपियों समेत 3 गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के भगवानपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा सभी मामलों में अग्रतर कानूनी प्रक्रिया जारी है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अपर थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने पुलिस बल के साथ अलग अलग छापेमारी कर तीन आरोपी को किया गिरफ्तार जिसकी पहचान 

- Sponsored Ads-

पहले मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 361/25, दिनांक 29/12/2025, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत संजात गांव निवासी राजकिशोर झा के पुत्र दिवाकर झा को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दूसरे मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 33/24, दिनांक 15/02/2024, धारा 363/366(ए)/34 आईपीसी, 376 आईपीसी एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त मानोपुर मुसहरी निवासी रामविलास साह के पुत्र चंद्रशेखर साह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।

भगवानपुर पुलिस की करवाई, शराब तस्करी और पॉक्सो एक्ट के आरोपियों समेत 3 गिरफ्तार 2वहीं तीसरे मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 291/25, दिनांक 30/09/2025, धारा 274/275/286/3(5) बीएनएस एवं 30(ए)(सी)(डी)/35(ए)/36 बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2022 के तहत प्राथमिकी नामजद अभियुक्त चंदौर गांव निवासी स्वर्गीय जगदीश चौरसिया के पुत्र जितेंद्र चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में भी पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है।

भगवानपुर थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपॉर्ट

Share This Article