समस्तीपुर मंडल में लालगाडी टिकट चेकिंग अभियान शुरु, 68005 रूपये की हुई वसुली

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर जिले में प्रधान मुख्य वणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के आदेश एवं मण्डल रेल प्रबंधक समस्तीपुर के दिशा निर्देशन मे दि. 27.04.25 को समस्तीपुर के दरभंगा -सीतामढ़ी सेक्शन मे परसौनी, जनकपुर रोड, एवं सीतामढ़ी स्टेशन पर लालगाडी से टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया,

- Sponsored Ads-

जिसमे 22 TTE, 04 RPF स्टाफ एवं सीतामढ़ी जिला बल के 11 पुलिस कर्मियों को लगाया गया. लालगाडी टिकट चेकिंग का नेतृत्व सहायक वणिज्य प्रबंधक (टिकट जाँच), समस्तीपुर द्वारा किया गया.इस अभियान के दौरान ट्रेन स. 13165, 75230, 63265, 55581 एवं 55582 को चेक किया गया।

टिकट जांच के दौरान कुल 337 मामलों से ₹68005/- राजस्व की प्राप्ति हुयी.इस टिकट जांच का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाना और लोगों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article