डीएनबी भारत डेस्क
समस्तीपुर: इन दिनों मद्य निषेध सह उत्पाद विभाग की टीम एक्शन मोड पर है इसी कड़ी में शहर के बाइपास पर 22 लीटर चुलाई शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
- Sponsored Ads-

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर चौथ के मो. आलम और जितवारपुर निजामत के कृष्ण मोहन पासवान के रूप में की गई है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों ई-रिक्शा पर शराब ले जा रहे थे। उत्पाद विभाग ने ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।
इधर बीते 24 घंटे के भीतर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लीटर देशी-विदेशी अवैध शराब जब्त की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त चार धंधेबाजों को जेल भी भेजा गया है।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
