भगवानपुर पुलिस ने देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

भगवानपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 93 लीटर देसी शराब जब्त किया। एवं लगभग 3000 लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को किया विनष्ट पुलिस ने इस मामले में दो कारोबारी को किया गिरफ्तार। एवं शराब बनाने के हांडी, चूल्हा सहित अन्य समान जब्त किया।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गेहूंनी,बदिया,कविया, भिट्ठ गांव में पुलिस ने 87 लीटर देसी शराब के साथ स्वर्गीय पिपरी पासवान के पुत्र श्याम पासवान को गिरफ्तार किया।

भगवानपुर पुलिस ने देसी शराब के साथ दो कारोबारी को किया गिरफ्तार 2वही दूसरी ओर नौला गांव से 5 लीटर देसी शराब के साथ सखीचन पासवान के पुत्र उमेश पासवान को गिरफ्तार किया।उन्होंने बताया कि थाने में उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम  के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article