भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन  गांजा तस्कर को 65 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय| भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता गुप्त सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने पीपरा कदराबाद समसा पीडब्ल्यूडी पथ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 64 किलो 990 ग्राम गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस ने दो चार चक्का वाहन व तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं।थानाध्यक्ष चंदन  कुमार ने बताया कि सभी तस्कर मंसूरचक की ओर से गांजा लेकर समसा पिपरा पीडब्ल्यूडी पथ से बरौनी की ओर आ रहे  थे।

भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन  गांजा तस्कर को 65 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार 2वे दो कारों से आ रहे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी। इसके बाद भगवानपुर पुलिस एसआई वीरेंद्र कुमार सिंह व एएसआई दिलीप कुमार सिंह,चीता बल आदि की संयुक्त टीम ने शनिवार को दो बजे दिन में मालती पीपरा समसा पथ पर बगरस गांव के समीप वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान दोनों कारों क्रेटा व आई 20 को रोका गया। तलाशी में दोनों वाहनों से 64 किलो 990 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से तीन तस्करों को पकड़ा गया।

भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन  गांजा तस्कर को 65 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार 3गिरफ्तार तस्करों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर बीहट  निवासी अनिल कुमार झा के पुत्र रवि कुमार झा,सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर किरतपुर निवासी रंजन पासवान के पुत्र कारी पासवान एवं शिवचंद्र पासवान के पुत्र राहुल कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करों के पास से तीन मोबाइल भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article