मोकामा बेगूसराय नई फोरलेन पर बड़ा हादसा: दो कारों की आपस में सीधी टक्कर, कार में सवार कुल 6 लोग बुरी तरह जख्मी

DNB Bharat Desk

मोकामा बेगूसराय नई फोरलेन पर बड़ा हादसा देखने को मिला है जब दो कारों की आपस में सीधी टक्कर हो गई इस दौरान कार में सवार कुल 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए,घायलों में नारायण हिसारिया जो बेगूसराय में कंप्यूटर का दुकान चलाते हैं और उनके परिवार शामिल है जो राजगीर से बेगूसराय जा रहे थे,

- Sponsored Ads-
मोकामा बेगूसराय नई फोरलेन पर बड़ा हादसा: दो कारों की आपस में सीधी टक्कर, कार में सवार कुल 6 लोग बुरी तरह जख्मी 2

वहीं दूसरी तरफ से बेगूसराय से मोकामा की ओर आ रही कर में नारायण हिसारिया के ड्राइवर ने सीधी टक्कर मार दी इसके बाद कई लोग घायल हो गए, दोनों कार सवारों में कुल 6 लोग जहाँ जख़्मी है वहीं दोनों कार के परखच्चे उड़ गए।

मोकामा बेगूसराय नई फोरलेन पर बड़ा हादसा: दो कारों की आपस में सीधी टक्कर, कार में सवार कुल 6 लोग बुरी तरह जख्मी 3घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह थाना से सब इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार एवं उनकी टीम तुरंत पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस के द्वारा विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया है कुछ लोग बेगूसराय भेजे गए हैं वहीं कुछ लोग मोकामा भेजे गए जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुये सभी को हायर सेटंर रेफर किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article