भीषण हादसा – वैशाली में अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को रौंदा, आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक भीषण हादसे में करीब 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गये हैं। घटना बिहार के वैशाली की है जहां हाजीपुर- महनार मुख्या मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर टोला के निकट एक शादी समारोह से भोज खाकर लौट रहे लोगों को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया जिसमें मौके पर ही 8 की मौत हो गई जबकि कई घायल है। आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अभी भी ट्रक के नीचे दबे हुए हैं।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से भोज खा कर कुछ लोग लौट रहे थे तभी एक तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर करीब 15 लोगों को रौंद डाला जिसमें 8 की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं वहीं मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हाहाकार मच गया है।

घटना की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर राहत व बचाव के कार्य में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई लोग सड़क पर भोज खाकर लौट रहे थे तभी हाजीपुर की तरफ से एक खाली ट्रक अनियंत्रित हो गई और लोगों को रौंदते हुए पलट गई। प्रत्यक्षदर्शी बता रहे हैं कि अभी संभव है कि कई लोग ट्रक के नीचे भी दबे हुए हो सकते हैं।

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article