उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, वाहन में आग लगने से दो भाई जिंदा जले

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

उत्तर प्रदेश में एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमे दो भाई की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की है जहां एक भीषण सड़क हादसा में दो भाई की मौत जल कर हो गई। उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे पर तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर हो गई और टक्कर के बाद गाड़ियों में आग लग गई। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और शव को निकाला।

- Sponsored Ads-

बताया जाता है कि सड़क हादसे में एक ट्रक और एक डंपर में टक्कर हो गई। हसनगंज सीओ ने बताया कि सबसे आगे एक लकड़ी लदी वाहन थी जिसके चालक की हादसे में मौत हो गई वहीं मौरंग लदी एक डंपर के चालक सुरक्षित हैं जबकि गिट्टी लदी डंपर में आग लग गई जिसमें दो भाई फंस गए और जिंदा जल कर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article