बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के कामगार की बनारस में हुई मौत, परिजनी मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गूगल टोला वार्ड नौ निवासी रामनारायण महतो का 35 वर्षीय कामगार पुत्र उमेश कुमार की मृत्यु गत रविवार की रात्रि वाराणसी जिला के सिमरा थाना अंतर्गत चंदूआ छीतू पुर स्थित आवास पर छत से गिरने के कारण हो गई। सूचना पाकर पहुंची सिमरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु वाराणसी भेज दिया ।

- Sponsored Ads-

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उनके स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों ने बताया कि उमेश वाराणसी स्थित एक गैस एजेंसी में मजदूरी करता था। काम समाप्त कर वह अपने आवास पर आया । रात में खाना पीना खाकर छत पर सोने के लिए चला गया। देर रात वह टॉयलेट के लिए छत सेनीचे आ रहा था तभी अंधेरा होने के कारण वह छत से गिर गया जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वहां मौजूद उनके साथियों ने इलाज के लिए पास के कबीर चौराअस्पताल ले गया ।

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड के कामगार की बनारस में हुई मौत, परिजनी मचा कोहराम 2जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। सोमवार की देर शाम उमेश का शव उसके गांव पहुंचते ही सकोहराम मंच गया । गांव का पूरा माहौल गमगीन हो गया ।उमेश के दर्दनाक मौत से वृद्ध मां रामरती देवी पत्नी फूल कुमारी देवी वहन नीलम देवी भाई दिनेश, भाभी ललिता देवी अमन कुमार ,भावज रिंकू कुमारी शव से लिपटकर रो-रो कर बुरा हाल हो गया ।

मृतक अपने पूछे तीन पुत्र सचिन कुमार ,सुशील कुमार, संजीत कुमार को छोड़ गया है। जिनके लालन-पालन को लेकर उनके विधवा पत्नी के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव वालों ने बताया कि मृतक घर का कुमाऊ सदस्य था। जिसका अभी इस दुनिया में नहीं रहने से परिवार के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

प्रभारी मुखिया रामचंद्र महतो राकेश ,राम विलास तरुण, गोपाल गुप्ता सहित अनेक पंचायत प्रतिनिध एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उमेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा सरकार से मृतक के स्वजनों को हर संभव आर्थिक मदद देने का मांग किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article