बेगूसराय:अलग-अलग सड़क हादसे में पूर्व प्रमुख मिथलेश मिश्र सहित आधा दर्जन लोग जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तीन अलग अलग जगहों में हुए सड़क हादसे में पूर्व प्रमुख मिथलेश कुमार सहित पांच लोग जख्मी गये। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पूर्व प्रमुख मिथलेश मिश्र समेत चार लोगों को बेहतर इलाज के बेगूसराय रेफर कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय:अलग-अलग सड़क हादसे में पूर्व प्रमुख मिथलेश मिश्र सहित आधा दर्जन लोग जख्मी 2पहली घटना मेघौल कुम्भी पथ पर मेघौल कॉलेज के समीप घटित हुई । जहां  एक मैजिक वाहन और वाइक के बीच हुए टक्कर में वाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए । वाइक सवार जख्मी की पहचान मेघौल निवासी स्व. उमेश सिंह के पुत्र संतोष सिंह , तथा संतोष सिंह के दो पुत्र सुंदरम कुमार व आशीष कुमार के रूप में कई गयी है । स्वजनों ने बताया कि संतोष अपने दोनो बेटों के साथ ससुराल जा रहा था ।

तभी हादसे का शिकार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहन को अपने कब्जे में कर लिया। दूसरी घटना मेघौल ग्रामीण पथ की है जहां पर एक साइकिल सवार ने स्थानीय सीताराम पौदार को ठोकर मारकर जख्मी कर दिया । तीसरी घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र की शांखमोहन पथ पर घटित हुई है ।

बेगूसराय:अलग-अलग सड़क हादसे में पूर्व प्रमुख मिथलेश मिश्र सहित आधा दर्जन लोग जख्मी 3यहां पर दो वाइक के बीच आमने सामने हुए टक्कर में खोदावंदपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख व वर्तमान पंसस बेदुलिया निवासी मिथलेश कुमार मिश्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए । जिनकी प्राथिमिक चिकित्सा खोदावंदपुर सीएचसी में करने बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

जख्मी मिथलेश ने बताया कि वह अपनी वाइक से अपने ग्रामीण योगेंद्र महतो के साथ शाखमोहन जा रहे थे । तभी शाखमोहन ग्रामीण पथ पर सामने आ रहे एक वाइक ने ठोकर मार दिया । जिससे दुर्घटना के शिकार हो गए ।

बेगूंसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article