बेगूसराय के साहेबपुर कमांल थाने की पुलिस ने एक अज्ञात महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के क्रम में मौत

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में साहेबपुर कमांल थाने की पुलिस ने बीते शाम एक महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया जिसका इलाज के क्रम में मौत हो गया। महिला का शव अभी भी आईसीयू में पड़ा हुआ है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मुंगेर पुल के समीप एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी है।

- Sponsored Ads-

इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और महिला को बरामद किया तथा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई । अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article