नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय खंधा से युवक का शव बरामद, परिजन जता रहे हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय  खंदा में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के भौरा वरतर गांव निवासी श्रवण कुमार के 22 वर्षीय पुत्र सुरज कुमार के रूप में की गई।

- Sponsored Ads-

नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय खंधा से युवक का शव बरामद, परिजन जता रहे हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी 2 युवक वर्तमान में अपने माँ के साथ पटेल नगर में रहा था। युवक की मां ने बताया की सुवह एक लड़का फोन कर बुलाया और इसकी हत्या कर शव को फेक दिया है। युवक की नाक से झाग भी निकल रहा है और शरीर पर मारपीट का कई निशान भी देखा गया है।

नालंदा: दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय खंधा से युवक का शव बरामद, परिजन जता रहे हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी 3 घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपनगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर मामले की जांच में जुट गए है। थाना अध्यक्ष के अनुसार युवक की मौत को फिलहाल संदिग्ध बता रही है। शव को पोस्टमार्टम करा कर परिवार को सौप दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article