बेगूसराय में एक नाबालिक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक नाबालिक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वहीं छात्रा की आत्महत्या की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। वही  आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के राजकपुर गांव की है। मृतक छात्र की पहचान राजकपूर गांव के रहने वाले लोटन पासवान की 17 वर्षीय पुत्री निर्मला कुमारी के रूप में की गई है।

इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बीती रात सभी लोग खाना-पीना खाकर सोने के लिए चला गया था। निर्मला भी अपने रूम में सोने के लिए चली गई थी। उन्होंने बताया है कि जब सुबह उसे जगाने के लिए गए तो वह फंदे से लटकी हुई रूम में देखी गई। आनन फानन में परिजनों ने दरवाजा तोड़कर रूम के अंदर गया और फंदे से उसे उतर कर नीचे रखा गया। तब तक में छात्रा निर्मला कुमारी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया है की मृत छात्रा 9th क्लास में पढ़ाई करती थी।

बेगूसराय में एक नाबालिक छात्रा ने गले में फंदा लगाकर किया आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम 2मिली जानकारी के अनुसार छात्र निर्मला कुमारी को पढ़ाई के लिए मां के द्वारा डांट फटकार की थी इसी से नाराज होकर छात्रा ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। फिलहाल  घटना की सूचना परिजनों के द्वारा नावकोठी थाना पुलिस को दी।मौके पर नावकोठी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article