बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बीते शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न 31 की है। मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चौकी निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि विकास कुमार एक निजी कंपनी में वाईफाई लगाने का काम करते थे और बीते शाम अपना काम खत्म कर वह वापस अपने घर जा रहे थे ।

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घर जाने की क्रम में ही तेज रफ्तार सवारी गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल जाने के क्रम में ही रास्ते में विकास कुमार की मौत हो गई । फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।

बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद घटनास्थल से वाहन चालक वाहन के साथ फरार हो गया है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article