बेगूसराय में राज रानी एक्सप्रेस ट्रेन टैंकर से जा टकराई, बाल बाल बचे टेंडर चालक समेत कर्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में आज एक बड़ा रेल हादसा उस वक्त टल गया जब सहरसा से पटना जा रहे राज रानी एक्सप्रेस स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य में लगे एक ट्रैक्टर से टकरा गई । गनीमत रही की ट्रैक्टर चालक सहित अन्य लोग बाल बाल बच गए । लेकिन डाउन लाइन पर तकरीबन 1 घंटे 15 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। पूरा मामला बरौनी कटिहार रेलखंड के लखमीनिया स्टेशन की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में राज रानी एक्सप्रेस ट्रेन टैंकर से जा टकराई, बाल बाल बचे टेंडर चालक समेत कर्मी 2मिली जानकारी के अनुसार सहरसा से पटना जा रही राजरानी एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची और उसी वक्त लखमीनिया स्टेशन पर स्टेशन कंस्ट्रक्शन के काम में लगे एक ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पटरी से गुजर रही राजरानी एक्सप्रेस से टकरा गई।

बेगूसराय में राज रानी एक्सप्रेस ट्रेन टैंकर से जा टकराई, बाल बाल बचे टेंडर चालक समेत कर्मी 3हालांकि ट्रेन चालक ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया जिससे कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गौरतलब है कि अमृत स्टेशन योजना के तहत बेगूसराय जिले के लखमीनिया स्टेशन में भी जिम्नोद्धार का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है और इसी कार्य के दौरान यह हादसा हुआ है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article