मौत से आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार पर रखकर चार घंटा किया जाम

DNB Bharat Desk

एनटीपीसी बरौनी द्वारा मृतक परिवार को पांच- पांच लाख रुपया मुआवजा देने, पांच लाख रुपया बिहार सरकार,एक-एक लाख रुपया जनप्रतिनिधि देंगे

प्रत्येक मृतक परिवार को 11 लाख बीस हजार रुपया मुआवजा दिया जाएगा

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के अन्तर्गत एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार पर मंगलवार को दो मृतक मजदूर का शव को लाकर मुख्य द्वार को जाम कर दिया गया। जिससे एनटीपीसी बरौनी कारखाना जाने आने का मार्ग बंद हो गया। जाम का नेतृत्व मटिहानी के पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोंगो सिंह, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश कुमार राय, तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह,एटक महासचिव प्रहलाद सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

- Sponsored Ads-

वहीं पंसंस राजीव कुमार, राजेन्द्र चौधरी, रामप्रकाश राय, नवीन सिंह,छोटे सिंह, केशावे मुखिया गोपाल सिंह, अशोक सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, नप बीहट के उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मृतक आश्रितों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर चार घंटे तक एनटीपीसी बरौनी मुख्य द्वार को जाम कर दिया था। एनटीपीसी बरौनी मुख्य द्वार जाम की सूचना पाते ही सदर एसडीओ राजीव कुमार, सदर डीएसपी सुबोध कुमार,सदर डीएसपी -2 भास्कर रंजन, तेघड़ा डीएसपी डा रविन्द्र मोहन प्रसाद, बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, मटिहानी बीडीओ सुधीर कुमार,

मौत से आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार पर रखकर चार घंटा किया जाम 2बरौनी सीओ सूरज कान्त, मटिहानी सीओ प्रीता अखोडी, बरौनी इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, एफसीआई थानाध्यक्ष अंजली कुमारी, रिफाइनरी थाना नूतन कुमारी, गढहारा थानाध्यक्ष सुमंत कुमार चौधरी, फुलवरिया थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह, सिंघौल थानाध्यक्ष नवीन कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी, राजस्व कर्मचारी राजेश पासवान सहित जिले के अन्य थाना के पदाधिकारी व पुलिस बल पहुंच कर आक्रोशित लोगों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर जाम को हटाया ‌। उसके बाद दोनों शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बरौनी के मानव संसाधन अधिकारी सरोज कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक अरणव मुखर्जी, सिनियर मनैजर के एन मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

मौत से आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार पर रखकर चार घंटा किया जाम 3वार्ता के बाद दोनों मृतक के परिजनों को 11- 11 लाख बीस हजार रुपया दिया जाएगा।बीस हजार तत्काल दाह संस्कार के लिए दिया गया। बाकी पांच लाख आपदा विभाग, पांच लाख एनटीपीसी बरौनी एवं एक लाख रुपया सभी जनप्रतिनिधि आपस में मिलकर दोनों पीड़ित परिवार को मुआवजा के रूप में देंगे।एटक महासचिव प्रहलाद सिंह ने कहा कि मजदूर के हित में एटक सदा संघर्ष करता रहा है और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का काम करता रहा है। पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोंगो सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा के बाद बोरोफीट से हाइवा गाड़ी का परिचालन रात दस बजे से सुबह छह बजे तक किया जाए। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में भी सभी नेता और ग्रामीणों की भीड़ एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार पर मुआवजा की मांग को लेकर डटे रहे।

मौत से आक्रोशित लोगो ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार पर रखकर चार घंटा किया जाम 4सौहार्द पूर्ण वार्ता के बाद जाम समाप्त किया गया। एनटीपीसी बरौनी के मुख्य द्वार को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बताते चलें कि सोमवार की शाम रिफाइनरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुप्ता लखमिनियां बांध सड़क पर तेज रफ्तार से जा रही हाइवा गाड़ी ने साइकिल सवार दो लोगों को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक साइकिल सवार की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकबल्ली दियारा वार्ड नम्बर -05 निवासी पवन राय का 27 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार एवं रामबली राय का 29 वर्षीय पुत्र संजीब कुमार उर्फ कारी राय के रूप में की गई। दोनों मृतक को एक लड़का और दो लडकी है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने जहां रातभर गुप्ता लखमिनियां बांध सड़क पर रहा।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article