बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर अफ़रा तफरी का माहौल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफ़रा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना बरौनी तेघरा रेल खंड के बीच की है।

- Sponsored Ads-

इस घटना के संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया है कि ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि रेल ट्रैकमैन के द्वारा सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से कटकर मौत हो गई है।

फिलहाल रेल थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article