नालंदा : शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, 26 लाख का सामान जलकर खाक

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

लहेरी थाना क्षेत्र के पुलपर स्थित शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग से करीब 26 लाख के सामान जलकर खाक हो गया। आनंद रेडीमेड गारमेंट्स के संचालक आनंद नूतन सिन्हा ने बताया किदुकान में 1.25 लाख नगद और 25 लाख से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया।

नालंदा : शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, 26 लाख का सामान जलकर खाक 2उन्होंने बताया कि हर दिन की तरह वे रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब 4 बजे उन्हें पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी। तुरंत इसकी जानकारी अग्निशमन दस्ता को दिया।

नालंदा : शॉर्ट सर्किट से गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग, 26 लाख का सामान जलकर खाक 3सूचना देने के करीब पौने एक घंटा के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची । पिछले 30 सालों से दुकान दे रहे हैं । दो दिन पहले ही उन्होंने गर्मी और शादी का कपड़ा मंगवाया था ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article