बेगूसराय भाकपा के जिला परिषद सदस्य के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के रसीदपुर गांव निवासी पूर्व मुखिया सह भाकपा नेता 82 वर्षीय कॉ महेश्वर प्रसाद चौधरी  का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सभी दलों के कार्यकर्ता उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उनके आवास पर आने लगे।

बेगूसराय भाकपा के जिला परिषद सदस्य के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक 2उनके पार्थिव शरीर पर पूर्व विधायक सह भाकपा जिला मंत्री कॉ अवधेश कुमार राय अंचल मंत्री कॉ भूषण सिंह एआईएसएफ जिला सचिव सत्यम भारद्वाज, पूर्व मुखिया दादूपुर राजेश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष चमथा तीन अनिल राय, जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण महतो, बीरबल राम, पूर्व मुखिया भीखमचक रामदेव सहनी, पूर्व पंसस सनाउल्लाह अंसारी, पूर्व मुखिया बहरामपुर निरंजन ईश्वर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रानी एक राज कुमार चौधरी सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता ने पार्टी का झंडा समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

बेगूसराय भाकपा के जिला परिषद सदस्य के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक 3श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला मंत्री ने बताया कि कॉ  महेश्वर प्रसाद चौधरी वर्ष 1974 में पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिस समय उनके पंचायत में कोई भी वामपंथ का झंडा उठाने को तैयार नहीं होता था उस एक समृद्ध जमींदार परिवार के होने के बावजूद गरीबों मजदूरों के हक की लड़ाई लड़नें के लिए लाल झंडा को थामा।पार्टी की सदस्यता के मात्र चार वर्षों बाद ही 1978 में पंचायत चुनाव में उतरे और विजय हुए। उनकी लोकप्रियता इससे दिखता है कि पुनः 2001 के चुनाव में जीत हासिल किए और लगातार 2016 तक 38 वर्षों तक मुखिया रहे।

बेगूसराय भाकपा के जिला परिषद सदस्य के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक 4वर्ष 2006 से 2020 तक पार्टी जनसंगठन किसान सभा के अंचल अध्यक्ष रहे। वर्ष 1980 से जीवन काल तक पार्टी के जिला परिषद सदस्य रहे। वह सादगी भरी जिंदगी जीते थे। वह समय के बड़े ही पाबंद थे समय से एक मिनट भी विलंब नहीं होते थे। वह पार्टी के एक ईमानदार कर्मठ सिपाही थे। गरीब मजदूर के हक की लड़ाई लड़कर उनको अधिकार दिलाया। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके जाने से पार्टी ने एक स्वच्छ छवि के ईमानदार नेता को खो दिया है।

बेगूसराय भाकपा के जिला परिषद सदस्य के आकस्मिक निधन से पार्टी कार्यकर्ताओ में शोक 5अंतिम विदाई देने के लिए रंधीर ईश्वर, पूर्व पंसस दुनियालाल महतो, पूर्व पंसस सूर्यकांत पासवान, जिला परिषद सदस्य मनमोहन महतो, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रूपेश यादव, राजद नेता उपेंद्र यादव, पूर्व मुखिया दादूपुर गिरधारी राय, हरेराम महतो, प्यारे दास, आशा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष सरिता राय,राजेश राय उर्फ दारा राय, ओम कुमार, पूर्व मुखिया रानी 3 रामपुकार राय, सुनील राय, पूर्व मुखिया रानी 2 रामविलास यादव, अमर ठाकुर, पूर्व पैक्स अध्यक्ष रानी एक प्रहलाद राय, सरपंच रानी तीन सरोज राय, सुनील कुंवर, राम नरेश चौधरी, सुमित कुमार,अजय राय, मुकेश महतो, रामचंद्र राम, पूर्व पंसस मो जमाल, अरुण चौधरी, सुरेंद्र पासवान, रजनीश कुमार समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Share This Article