रानी इप्टा के संस्थापक सदस्य सह पंसस अरुण कुमार मित्र का निधन, इलाके में शोक

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के रानी गांव निवासी अरुण कुमार मित्र के आकस्मिक निधन से गांव समेत पूरे प्रखंड में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी मृत्यु मुंबई के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वह लगभग 60 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर उनके गांव पहुंचा। शव पहुंचने की  खबर मिलते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्टी समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेता,जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता का जमावड़ा लग गया।

- Sponsored Ads-

रानी इप्टा के संस्थापक सदस्य सह पंसस अरुण कुमार मित्र का निधन, इलाके में शोक 2उनके पार्थिव शरीर पर भाकपा के पूर्व सांसद शत्रुध्न प्रसाद सिंह,तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह,जिला मंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय,कार्यालय प्रभारी राजकिशोर सिंह, तेघड़ा अंचल मंत्री जुलुम सिंह,बछवाड़ा अंचल मंत्री भूषण सिंह,किसान जिला सचिव दिनेश सिंह किसान  बछवाड़ा अंचल सचिव राज कुमार चौधरी,भाकपा जिला परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी,राजेश शर्मा ने पार्टी का झंडा देकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। अवधेश कुमार राय ने बताया कि कॉमरेड अरुण कुमार मित्र वर्ष 1974 से पार्टी के सक्रिय सदस्य थे।

रानी इप्टा के संस्थापक सदस्य सह पंसस अरुण कुमार मित्र का निधन, इलाके में शोक 3वह रानी इप्टा के संस्थापक सदस्य सह राज्य के सह सचिव और रानी के शाखा मंत्री थे। वह पंचायत समिति सदस्य थे। वह बछवाड़ा पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उनके इस तरह चले जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है जिसे भर पाना मुश्किल होगा।

रानी इप्टा के संस्थापक सदस्य सह पंसस अरुण कुमार मित्र का निधन, इलाके में शोक 4उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर माध्यमिक शिक्षक संघ जिला सचिव सुधाकर राय,प्रमुख सुधाकर मेहता उप प्रमुख धर्मेंद्र यादव सीपीएम नेता रामभजन सिंह लोजपा(आर)नेता अरविंद सिंह पूर्व उप प्रमुख सुशील कुमार राय मल्ली,जदयू नेता संदीप चौधरी भाजपा नेता राजीव चौधरी,प्रिंस कुमार जिला परिषद सदस्य वीणा देवी,मनमोहन महतो पूर्व जिला परिषद प्रमिला सहनी मुखिया गीता देवी,दीपांकर कुमार,अमरजीत राय  राजद प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रूपेश कुमार यादव प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव,प्रहलाद राय,रामनरेश चौधरी,रजनीश कुमार,ओम कुमार समेत सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Share This Article