डीएनबी भारत डेस्क
संविधान निर्माता देश रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर शनिवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य पार्षद नगर परिषद बीहट बबीता देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी प्रखण्ड शंभू कुमार सिंह, वार्ड पार्षद अशोक सिंह,पूर्व सरपंच सुरेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, मो मुस्लिम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट