डीएनबी भारत डेस्क
वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुखराम महतो के पिता राम सागर महतो का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 90 वर्ष के थे।
- Sponsored Ads-

उनके निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दल के नेताओं व पैक्स अध्यक्षों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
राजद नेता मो. अफरोज आलम, अर्जुन यादव, उमाशंकर यादव, कांग्रेस नेता डॉ रामसागर सिंह, मुखिया अशोक पासवान, राम प्रवेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, संतोष कुमार, वीरपुर पश्चिम के पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट