भगवानपुर प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य शैल देवी का निधन 

DNB Bharat Desk

भगवानपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या 5 की पूर्व जिला पार्षद सह प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित भगवानपुर गांव निवासी शैल देवी पति स्वर्गीय भोला सिंह का गुरुवार को अपराह्न लगभग 3 बजे निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष के थे। जिला शिक्षा विभाग से अवकाश प्राप्त करने के उपरांत उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तत्पश्चात् भाजपा के समर्थन से 2001 में वे क्षेत्र संख्या 5 के जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई। 

- Sponsored Ads-

इस दौरान वे अपनी मिहनत से भाजपा कार्यकर्ताओं में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी तथा एक प्रखर वक्ता के रूप में भी उभरी थी लेकिन कुछ कारणों वश वह राजनीति से दर किनार हो गये।उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया गया।

 उनके निधन से आहत भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिभूषण महतो, मुकेश राय, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार राय, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुन्देश्वर प्रसाद सिंह, अविनाश कुमार चौधरी उर्फ डबलू , स्थानीय सरपंच सागर सहनी सहित एनडीए के अन्य कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।वे अपने पीछे पुत्र पौत्र से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share This Article