डीएनबी भारत डेस्क
भगवानपुर | पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम भगवानपुर प्रखंड के शिव शक्ति ज्योति नगर सहिलोरी स्थित ज्योति परिसर में आयोजित हुआ, जहां बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय रामदेव राय द्वारा स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
सभा को संबोधित करते हुए बेगूसराय जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने राजीव गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक भारत की दिशा देने का कार्य किया। सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देने तथा देश को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी का बलिदान देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, भाईचारा और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष यशवंत चौधरी, पूर्व प्रमुख कृष्ण कुमार राय, मंडल अध्यक्ष इन्द्रदेव राय, पूर्व मुखिया रामाशीष सहनी, पैक्स अध्यक्ष यदुनंदन राय, जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष राम स्वार्थ साह, युवा नेता विकास सहनी, रामाश्रय राय, मनमोहन कुंदन, मंडल अध्यक्ष मो. युनिस सहित दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्टर