बेगूसराय के बछवाड़ा में माघी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर झमटिया गंगा घाट पर स्वास्थ्य विभाग रहेगा सजग

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

मिथिलांचल की पवित्र पावनी झमटिया धाम गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा को लेकर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछवाड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की चिकित्सीय परेशानी नहीं हो।

बेगूसराय के बछवाड़ा में माघी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर झमटिया गंगा घाट पर स्वास्थ्य विभाग रहेगा सजग 2मेला को देखते हुए हमने विभागीय पत्र जारी कर कर्मियों को मेला अवधि तक के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम की प्रतिनियुक्ति कर दिया है। टीम में डॉ राज कमल स्टाफ नर्स एपीएचसी चमथा विनोज कुमार सीएचओ रानी 3 सुनील कुमार सहित एएनएमआर और एक एंबुलेंस सुबह के 4 बजे से मेला के समाप्ति तक मुस्तैद रहेंगे।

बेगूसराय के बछवाड़ा में माघी पूर्णिमा गंगा स्नान को लेकर झमटिया गंगा घाट पर स्वास्थ्य विभाग रहेगा सजग 3उन्होंने कहा कि मेला ड्यूटी से संबंधित सभी कर्मियों को आदेश की प्रति निर्गत कर दिया गया है।कोई भी कर्मी इस आदेश की अवहेलना करेंगे तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी भी पूरी निगरानी रहेगी। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन सर का भी सख्त आदेश है कि इस मेला में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मौके पर डॉ प्रगति राज स्वास्थ्य प्रबंधक अमर कुमार आर्य बीसीएम प्रियंका कुमारी समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article