कांवरियों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, शिवभक्तों के लिए हर तरह की सुविधा कराई गयी उपलब्ध

DNB Bharat Desk

मिथिलांचल के पवित्र पतीत पावनी सिमरिया गंगा धाम से वीरपुर के रास्ते बेगूसराय जिला हीं नहीं बिहार के प्रतिष्ठित हरिगीरी धाम जाने वाले कांवरियों की तरह तरह से सेवा और सुविधाएं प्रदान करने के लिए वीरपुर थाना क्षेत्र के हामो डीह से लेकर राजापुर सिकरौहुला तक में रविवार शाम से लेकर सोमवार को अहले सुबह तक में सड़को पर जनसैलाब उमड़ा रहा।

- Sponsored Ads-

 कांवरियों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, शिवभक्तों के लिए हर तरह की सुविधा कराई गयी उपलब्ध 2जगह-जगह स्वयं सेवी संस्थाओं के द्वारा भुत भावन भगवान भोलेनाथ पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जा रहे थे। डेमेज और लाचार कावंरियों के लिए एक जगह से दुसरे जगह तक छोड़ आने के लिए बाइक और ई रिक्शा की भी व्यवस्था समाजीक कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए थे।

 कांवरियों की सेवा में उमड़ा जनसैलाब, शिवभक्तों के लिए हर तरह की सुविधा कराई गयी उपलब्ध 3इसके अलावे थके हारे कावंरियों के लिए गर्म पानी, ठंडा पानी,फल,जुस,दुध, प्राथमिक उपचार के साथ प्रकाश कि उत्तम व्यवस्था भी किया गया था। इस दौरान कावंरियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, बीडीओ पंकज कुमार शक्ति धर, सीओ भाई विरेंद्र के अलावे जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवीयो की मौजूदगी और पुलिस साहेता 112, एम्बुलेंस भी जगह जगह देखा गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article