कलश शोभायात्रा के साथ ही अष्टयाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के गौरवद्धा टोला स्थित बाबा डिहवार स्थान में शुक्रवार की शाम कलश शोभायात्रा के साथ ही अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ किया गया। कलश शोभायात्रा गांव का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा जहां  झमटिया से लाए गए गंगाजल से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया गया।

- Sponsored Ads-

कलश शोभायात्रा के साथ ही अष्टयाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ 2इसकी जानकारी देते हुए अष्टयाम यज्ञ के मुख्य यजमान व बरियारपुर पूर्वी गांव निवासी सुजीत कुमार  ने बताया कि उनकी मुरादें पूरी होने पर अष्टयाम यज्ञ शुरू किया गया है जो 13 अप्रैल की शाम कलश विसर्जन के साथ संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को यज्ञस्थल पर रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।

कलश शोभायात्रा के साथ ही अष्टयाम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ 3कार्यक्रम को सफल बनाने में  सुरेश यादव, पवन कुमार राकेश, सरोज कुमार, वीरेन्द्र सहनी, रामचन्द्र यादव, राम नारायण महतो, राजेश कुमार, सागर यादव आदि की प्रमुख भूमिका है। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है तथा  पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article