पहली सोमवारी को लेकर बिहार शरीफ के नीलकंठेश्वर और जंगलिया बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-सावन माह की शुरुआत सोमवार से होने को लेकर भक्तों में खुशी है,इस लिहाजे इस बार सावन के महीने में पांच सोमवारी पड़ेगा। जो बड़ा ही शुभ संयोग बना रहा है. सावन के पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।सभी शिवालियों का रंगरोहन एवं साफ सफाई का भी काम किया गया है।

- Sponsored Ads-

पहली सोमवारी को लेकर बिहार शरीफ के नीलकंठेश्वर और जंगलिया बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ 2सभी शिवालियों का श्रृंगार भी किया जा रहा है। वही सावन के पहली सोमवारी को लेकर बिहार शरीफ के बाबा नीलकांठेश्वर और जंगलिया बाबा मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ देखी गई। जंगलिया बाबा मंदिर की खासियत है कि इस मंदिर का दरवाजा उत्तर के तरफ है

पहली सोमवारी को लेकर बिहार शरीफ के नीलकंठेश्वर और जंगलिया बाबा मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ 3क्योंकि भगवान शिव उत्तर दिशा के मालिक हैं और कैलाश भी उत्तर दिशा में स्थित है। सावन के महीने में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है एवं असाध्य रोगों का नाश भी होता है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article