घने कोहरे के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने परिवार संग पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा, स्मृति वाटिका स्थित अपने माता परमेश्वरी देवी के 16 वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित

DNB Bharat Desk

घने कोहरे के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने परिवार के साथ नालंदा जिले के पैतृक गांव कल्याण विगहा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्मृति वाटिका में अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव के लोगों से मुलाकात की,

घने कोहरे के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने परिवार संग पहुंचे अपने पैतृक गांव कल्याण विगहा, स्मृति वाटिका स्थित अपने माता परमेश्वरी देवी के 16 वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धा सुमन अर्पित 2उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Share This Article